happy new year 2019 wallpaper happy new year 2019 images download happy new year 2019 images hd happy new year 2019 photo happy new year 2019 photo download happy new year 2019 gif happy new year 2019 photos happy new year 2019 status

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, November 27, 2018

28 नवंबर को राज्य की 230 सीटों पर मतदान



  • 28 नवंबर को राज्य की 230 सीटों पर मतदान, 11 दिसंबर को नतीजे
  • राज्य में भाजपा के स्टार प्रचारकों ने 250 से ज्यादा जनसभाए कीं

भोपाल.  मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। 230 सीटों के लिए 2907 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 28 नवंबर को 65 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर 5 करोड़ 3 लाख मतदाता वोट डालेंगे। करीब तीन हफ्ते चले चुनाव प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 10 सभाएं कीं। वहीं, राहुल गांधी ने 12 सभाएं की। अमित शाह ने एक दिन में कम से कम तीन और अधिकतम पांच सभाएं कीं। उधर, मिजोरम की 40 सीटों के लिए भी चुनाव प्रचार थम गया। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

राज्य में 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, नरेन्द्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, उमा भारती और अन्य नेताओं ने 250 से ज्यादा सभाएं और रोड शो किए

मोदी ने 11 दिन में 10 सभाएं कीं
25 नवंबर को विदिशा और जबलपुर 
24 नवंबर को छतरपुर और मंदसौर
20 नवंबर को झाबुआ और रीवा 
18 नवंबर को छिंदवाड़ा और जबलपुर
16 नवंबर को शहडोल और ग्वालियर 

शाह ने 14 दिन में 27 सभाएं कीं
26 नवंबर : मनावर, कुक्षी-धार और इंदौर में रोड शो। 
24 नवंबर : अशोकनगर रोड, करैरा (शिवपुरी), भिंड और मुरैना।
23 नवंबर :  पांर्ढुना (छिंदवाड़ा), बालाघाट, कटनी, सिहोरा (जबलपुर) और (लखनादौन) सिवनी।  
19 नवंबर :  सतना, नरसिंहपुर, बैतूल और खातेगांव (देवास)।
18 नवंबर :  सिंगरौली, उमरिया, चुरहट और रीवा में जनसभाएं, सतना में रोड शो 
16 नवंबर :  टीकमगढ़, सागर और दमोह।
14 नवंबर :  बड़वानी, शाजापुर और बड़नगर (उज्जैन)। 
12 नवंबर : बूथ कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। 

राहुल ने 12 सभाएं कीं    
कांग्रेस की अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कई चुनावी सभाएं कीं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया।

24 नवंबर: सागर, दमोह और टीकमगढ़ 
23 नवंबर: बासौदा (विदिशा), मंडीदीप (रायसेन) और नसरुल्लागंज (बुधनी)।
26 नवंबर: देवरी, बालाघाट और मंडला। 
29 नवंबर: उज्जैन महाकालेश्वर की पूजा, झाबुआ और इंदौर में रोड शो किया। 

इससे पहले 13 सभाएं कीं
30 अक्टूबर : इंदौर में व्यापारियों के साथ बातचीत और महू और खरगोन। 
16 अक्टूबर : श्योपुर, सबलगढ़ और जौरा में रोड शो और सभाएं। 
15 अक्टूबर : ग्वालियर में रोड शो, दतिया में जनसभा। 
6 अक्टूबर : जबलपुर में रोड शो और नर्मदा पूजन।
27 और 28 सितंबर को चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन, सतना और रीवा में रोड शो 17 सितंबर को भोपाल में रोड शो और रैली की। 

किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार उतारे?
भाजपा सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने एक सीट जतारा अपने साझेदार लोकतांत्रिक जनता दल को छोड़कर 229 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य दलों के प्रत्याशी समेत कुल 2907 उम्मीदवार मैदान में हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot